धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का मुफ्त प्रशिक्षण; 8 जुलाई तक करें आवेदन…

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 10वीं पास 18 से 45 वर्ष के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड की फोटोकॉपी तथा पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा। सभी दस्तावेज सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में जमा किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *