शादी से लौट रही 4 में से 2 नाबालिक लड़कियों से 12 लड़कों ने किया गैंगरेप: दो ने भागकर बचाई इज्ज़त…

सरगुजा गैंगरेप: शादी से लौट रहीं नाबालिगों पर हमला, पुलिस की लापरवाही देखने को मिली

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया। शादी समारोह से लौट रही चार नाबालिग लड़कियों (सभी 15 वर्ष से कम उम्र) पर छह बाइक सवार युवकों जो संख्या में लगभग 12 थे ने हमला बोला। दो लड़कियां किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन बाकी दो को खेत और हाईस्कूल मैदान ले जाकर गैंगरेप किया गया।

24 अप्रैल रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात में एक पीड़िता के साथ 4 और दूसरी के साथ 3-4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

पीड़िताएं रात 2 बजे घर पहुंचीं, लेकिन डर के मारे चुप रहीं। अगले दिन एक ने परिजनों को बताया, परिजनों ने सीतापुर थाने में शिकायत की। थाने पहुंचने पर पुलिस ने तत्काल FIR नहीं दर्ज की और न ही मेडिकल जांच कराई, जिससे लापरवाही के आरोप लगे। अब 12 संदिग्धों में से 4 के खिलाफ POCSO एक्ट व अन्य धाराओं में FIR दर्ज हुई।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ढिल्लो ने पुष्टि की कि 29 अप्रैल को पीड़िताओं को अंबिकापुर लाया गया और जांच तेज है। बाकी आरोपी फरार हैं।
आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह घटना आक्रोश फैला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *