बिलासपुर में आयोजित होगी छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बड़ी बैठक, भिलाई से भी पत्रकार होंगे शामिल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति और समस्त सदस्य साथियों की आमसभा, बैठक एवं निर्वाचन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे नामदेव भवन, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन या सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। इसके अलावा संगठन की भावी रणनीति, पत्रकार हितों की सुरक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा होगी। सदस्य साथियों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में भिलाई से भी पत्रकारों का दल पत्रकार बैठक में भाग लेने बिलासपुर पहुंचेंगे। प्रदेश महासचिव शशांक दुबे ने सभी सम्मानित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर संगठन की मजबूती में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

पत्रकार समुदाय में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे संगठन को और अधिक सक्रिय और संगठित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *