हनुमान जयंती पर भिलाई में 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम
भिलाई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा भिलाई में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सेवा वाहिनी के 15वें वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला।
जय हनुमान सेवा वाहिनी एक गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जो निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था के मुख्य संरक्षक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य लगातार विस्तार ले रहा है।
इस अवसर पर शहर के प्रमुख चौक- सेक्टर-1 चौक, बीएसएनएल चौक, 25 मिलेनियम चौक, सीसी चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर-8 चौक एवं सेक्टर-9 चौक-को भगवा रंग से भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही मंदिरों की आकर्षक सजावट ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धूप से बचाव के लिए सुव्यवस्थित पंडाल लगाए गए। सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार से मंदिर तक मैट बिछाकर विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
विशाल भंडारे में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भक्तों को पोहा, जलेबी, सूखा चना, छोले, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खिचड़ी-चटनी, मूंग का हलवा, खीर, मठा एवं शुद्ध पेयजल वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा वाहिनी के सभी सदस्यों ने तन-मन से योगदान दिया। आयोजन में एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमित सिंह पवार, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज खान, आशीष शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, दीपांशु वर्मा, अतुल राय, चंदेश अग्रवाल, शुभम झा, अमरेश गिरी, आकाश यादव, शशिकांत साहू, फराज अहमद, आसिफ खान, संगम यादव, लक्षित चंद्राकर, संजीव यादव, प्रिंस शेरगिल, नमन चौधरी, हर्ष यादव, श्रवण मांझी, अंकुश जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, गौरव साहू, करण वैष्णव, नितिन खटवानी, सुष्मिता साहू, उमाशंकर साहू, विनीत बोनी, अनिमेष त्रिपाठी एवं प्रदीप यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा वाहिनी ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।