सूमो और सब्जी लदी पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत…

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में नंदिनी-खुंदनी रोड पर रविवार रात सूमो और पिकअप के बीच भयंकर भिड़ंत हो गई। गिरहोला निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार बंधे अहिवारा से धमधा जा रहे थे, जब सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। सूमो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया।

सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पंचनामा भरकर शव पीएम हाउस भेजा गया, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। पिकअप हादसे के बाद सड़़क से नीचे उतर गई।

नंदिनी-खुंदनी रोड पर बार-बार हो रहे हादसों से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय वासियों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *