आशीर्वाद देकर स्टेज से उतरे, बहन की ओर बढ़ते ही बेहोश होकर गिरे…

झांसी में भांजी की शादी में मामा की मौत

झांसी। झांसी में भांजी की शादी के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई। शादी का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन इस दौरान किसी ने तत्काल परिवार को घटना की सूचना नहीं दी। करीब 2 घंटे बाद परिजनों को फोन आया कि हरिसोहन जिला अस्पताल में हैं।

जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि वहां एक अज्ञात शव लाया गया है। बाद में पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पूरे मामले में जिला अस्पताल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि 4 फरवरी की रात एम्बुलेंस एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची थी, जिसे डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित किया।
प्रथम दृष्टया मामला कार्डियक अरेस्ट का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

मृतक की पहचान हरिसोहन सेन (62) के रूप में हुई है। वह शंकर सिंह के बगीचा क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी बड़ागांव गेट के बाहर हेयर ड्रेसर की दुकान थी।

हरिसोहन के छोटे भाई की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनकी मुंहबोली बहन रामकुमारी रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में रहती हैं।

बुधवार को उनकी बेटी प्रिंसी की शादी डेली गांव स्थित एसआर रिसॉर्ट एंड मैरिज गार्डन में थी। शादी में शामिल होने के लिए हरिसोहन रात करीब 9 बजे मैरिज गार्डन पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर जाकर भांजी प्रिंसी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह अपनी बहन को साड़ी देने के लिए पंडाल में तलाशने लगे।
साड़ी उनके हाथ में ही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *