मासूम बच्ची से दरिंदगी के बाद कुल्हाड़ी से काटा; दरिंदा गिरफ्तार…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी युवक संजू कुमेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक संजू कुमेटी

पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर की शाम आरोपी नाबालिग को अपने साथ गांव के खेत में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और बच्ची के किसी को बताने के डर से कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में ही फेंक दिया।

नाबालिग 31 दिसंबर से लापता थी। परिजनों की तलाश के बाद 4 जनवरी को गांव के खेत में उसका शव मिला। जांच में सामने आया कि बच्ची को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *