AMCA इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना से हजारों रोजगार के अवसर, एयरक्राफ्ट निर्माण और टेस्टिंग सुविधाएं होंगी विकसित
आंध्र प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश मिला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्री सत्य साई जिले में लगभग ₹16,000 करोड़ के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
यह परियोजना भारत के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम Advanced Medium Combat Aircraft से जुड़ी है। इस प्रोजेक्ट से करीब 7,500 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है और देश के रक्षा व एयरोस्पेस निर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
परियोजना के तहत एयरक्राफ्ट इंटीग्रेशन, फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर, ड्रोन सिटी और कई रक्षा निर्माण इकाइयों का विकास किया जाएगा।
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे “भारत के रक्षा इतिहास का नया अध्याय” बताया।