पाकिस्तान। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर भारत के खिलाफ फिर तीखा बयान दिया। रावलपिंडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत की किसी भी “मिसएडवेंचर” का जवाब बेहद खतरनाक और दूरगामी होगा।
पाकिस्तान सेना मुख्यालय (GHQ) में आयोजित समारोह के दौरान असीम मुनीर ने दावा किया कि 2025 के भारत-पाक संघर्ष में पाकिस्तान की सैन्य रणनीति “भारत से बेहतर” रही। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो उसके परिणाम “बेहद दर्दनाक और व्यापक” होंगे।
मुनीर ने भारत पर “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” करने का भी आरोप लगाया और कहा कि 2001, 2008, 2016 और 2019 की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 का संघर्ष सिर्फ दो देशों के बीच युद्ध नहीं, बल्कि “दो विचारधाराओं की लड़ाई” था।
वहीं भारतीय पक्ष की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि आतंकवाद और सीमा पार हमलों पर भारत की नीति सख्त रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था।