इंसानियत शर्मसार: सड़क पर घसीटी गई मृत गाय, बजरंग दल का फूटा गुस्सा…

कोरबा। जिले से गौमाता के अपमान का एक वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो एक बाइक सवार युवक ने चलते हुए रिकॉर्ड किया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बंधी मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोग इसे गौमाता का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि मृत गाय को इस तरह घसीटना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है, ट्रैक्टर चालक और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *