दिल्ली में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल सिस्टम; अब नहीं लगेगी लंबी कतार…

कैमरे और FASTag से अपने आप कटेगा टोल, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अब टोल प्लाजा पर रुकने और लंबी कतारों का झंझट खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर ‘मल्टी लेन फ्री फ्लो’ (MLFF) यानी बैरियर-लेस टोल सिस्टम शुरू कर दिया है। इस नई तकनीक के तहत वाहन बिना रुके सीधे गुजरेंगे और टोल राशि अपने आप FASTag से कट जाएगी।

यह सिस्टम ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों और FASTag तकनीक पर आधारित है। हर लेन में लगे हाईटेक कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पहचानते हैं और FASTag खाते से टोल शुल्क स्वतः काट लेते हैं। इसके चलते टोल बूथ, बैरियर और रुकावट की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी।

अगर किसी वाहन के FASTag में बैलेंस नहीं होगा या टैग अमान्य पाया गया तो वाहन मालिक को ई-नोटिस भेजा जाएगा। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर दोगुना या अतिरिक्त जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2026 तक देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों को ‘जीरो वेट’ नेटवर्क में बदलना है। दिल्ली का मुंडका-बक्करवाला प्लाजा देश का दूसरा बैरियर-लेस टोल प्लाजा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *