बहन की शादी में बना सहारा: भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने दिए ₹25 हजार, निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। एसोसिएशन ने अपने सुपरवाइजर अंकुश सिंह की बहन के विवाह के लिए ₹25,000 की नगद सहयोग राशि प्रदान कर परिवार की खुशियों में सहभागी बनने का कार्य किया।
यह सहयोग राशि अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार प्रदान की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकित सिंह ‘लल्लू’, कोषाध्यक्ष जोगा राव, शहनवाज़ कुरैशी, सोम सिंह, डॉ. हरजिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परिवार को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
सामाजिक दायित्व का सराहनीय नियम
गौरतलब है कि एसोसिएशन ने अपने यूनियन में शामिल ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक और अन्य स्टाफ की बहन या बेटी की शादी में ₹25,000 की आर्थिक सहायता देने का स्थायी नियम बनाया है।
अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में अब तक कई जरूरतमंद परिवारों को इस नियम के तहत सहायता दी जा चुकी है। यह पहल न केवल संगठन की एकजुटता को दर्शाती है, बल्कि श्रमिक वर्ग के प्रति संवेदनशील सोच का भी परिचायक है।
एसोसिएशन की यह पहल समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।