भिलाई प्रेस क्लब चुनाव: कांटे की टक्कर में अनिल गुप्ता अध्यक्ष चुने गए: महासचिव पद पर 2 वोट से जीते दिलीप शर्मा…

भिलाई नगर। भिलाई नेहरू भवन रोड स्थित न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर में रविवार को पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

क्लब के 97 में से 94 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद किया।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजनावकाश के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू की गई।

सबसे अंत में अध्यक्ष पद की मतगणना हुई, जहां पंचकोणी मुकाबले में अनिल गुप्ता विजयी घोषित किए गए।

🔹 प्रमुख पदों पर कौन जीता?

  • अध्यक्ष: अनिल गुप्ता (पांच उम्मीदवारों के बीच जीत)
  • महासचिव: दिलीप कुमार शर्मा (कड़े मुकाबले में 2 मतों से विजयी)
  • कोषाध्यक्ष: दिनेश कुमार चौहान (निर्विरोध)
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुनील चौहान (सीधे मुकाबले में जीत)
  • उपाध्यक्ष (2 पद): जयप्रकाश आर्य, रघुनंदन पंडा
  • सचिव: गौकरण निषाद, जोगिंदर सिंह (निर्विरोध)
  • कार्यालय सचिव: के. मोहन राव
  • सहसचिव: भोपाल देवांगन

कार्यकारिणी सदस्य (6 पद)

पी. मोहन, राजकुमार आर्य, सोनू यादव, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र ठाकुर और योगेश वर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। 6 पदों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में थे।

🔹 पुनः मतगणना भी हुई

कार्यकारिणी सहसचिव एवं महासचिव पद के लिए पुनः मतगणना का आवेदन दिया गया। चुनाव अधिकारियों ने आवेदन पर विचार कर दोबारा गिनती कराई, लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मतगणना समाप्ति के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह, अशोक पंडा, रमेश गुप्ता, संतोष कुमार मिश्रा, मिथलेश ठाकुर एवं संतोष तिवारी के सहयोग से संपन्न हुई।

भिलाई प्रेस क्लब का यह चुनाव इस बार खासा रोमांचक रहा, खासकर अध्यक्ष और महासचिव पद पर कांटे की टक्कर ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *