सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 2800 से ज्यादा भारतीय सीफेयरर्स की हो चुकी है वापसी
मिडिल ईस्ट। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने राहत भरी खबर दी है। पिछले 24 घंटों में 29 भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है।
पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक कुल 2800 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और समुद्री मार्गों पर खतरे के कारण बड़ी संख्या में नाविक फंसे हुए थे। हालात को देखते हुए भारत लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है और जहाजों व कर्मचारियों की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।
सरकार ने साफ किया है कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।