भिलाई नाबालिग शोषण केस में बड़ा खुलासा: फरार BN पांडेय और PWD ठेकेदार संजय पंडित ने कोर्ट में सरेंडर किया…

भिलाई। 30 जनवरी को भिलाई महिला थाना में दर्ज नाबालिग शोषण FIR ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी।

इस गंभीर मामले में कुल 6 आरोपी थे। पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे:

गोविंद सिंह ठाकुर (62) पीडब्ल्यूडी रिटायर्ड कर्मचारी

राजू कथयप – पीडब्ल्यूडी टाइमकीपर

अनिल चौधरी (60) – कारोबारी

विजय अग्रवाल (37) – आरोपी

आज खबर है कि बचे हुए दो फरार आरोपी BN पांडेय और PWD ठेकेदार संजय पंडित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

गोविंद सिंह ठाकुर: पीड़िता की मां को नौकरी लगवाने का झांसा दिया, अन्य आरोपियों से नाबालिग की मुलाकात करवाई।

राजू कथयप: अप्रैल 2018 में नाबालिग से रेप, मां-बेटी को क्वार्टर दिलाया।

BN पांडेय: सांसद के पूर्व पीए, सरकारी दफ्तरों में प्रभाव जमाया, पीड़िता से न्यूड वीडियो मंगवाया।

संजय पंडित: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, नौकरी से हटवाने का डर दिखाकर रेप।

अनिल चौधरी: 2024 में दुष्कर्म किया, अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गैंगरेप।

विजय अग्रवाल: अक्टूबर 2025 में होटल बुलाकर दुष्कर्म।

कोर्ट की अगली सुनवाई और पुलिस रिमांड पर सबकी निगाहें हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ तीव्र कार्रवाई जारी रहेगी।

सभी आरोपी अब गिरफ्त में होने के बाद लोगों की उम्मीद है कि पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दोनों मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *