शामली धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा; चेन्नई और अंडमान से फंडिंग के संकेत, जांच तेज़…

शामली। जिले में सामने आए आयुष धर्मांतरण मामले की जांच में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। पुलिस और जांच एजेंसियों को बैंक ट्रांजैक्शन में संदिग्ध लेन-देन के संकेत मिले हैं, जिनमें बाहर के राज्यों से फंडिंग की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्ध मौलानाओं के खातों में चेन्नई और अंडमान-निकोबार से पैसे ट्रांसफर होने के सुराग मिले हैं। इसके बाद जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह रकम किस माध्यम से भेजी गई और इसका असली उद्देश्य क्या था। साथ ही संबंधित बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।

इस मामले में पहले भी धर्मांतरण और फिर वापसी को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं, जिसके बाद जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण को एक संभावित नेटवर्क से जोड़कर देख रही है और कई पहलुओं पर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *