कानपुर। सोमवार रात कानपुर के दुर्गा मंदिर के पास एक खेत में लगभग 100 गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही BJP विधायक राहुल बच्चा सोनकर बिल्हौर थाना पहुंचे और एडीसीपी कपिल देव सिंह और थाना स्टाफ के सामने कड़ा अल्टीमेटम दिया।
विधायक ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर गांव वन हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बिल्हौर के अंदर जितनी भी मस्जिदें हैं, उनके सामने सूअर की बोटियां रखी जाएंगी। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया, अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मेरा नाम राहुल बच्चा सोनकर नहीं है।
गोवंश सिर्फ हिंदुत्व वादी ठेकेदारों की जिम्मेदारी नहीं है, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गोवंश को नहीं काटना चाहिए, चाहे वह वर्दी में हो, कुर्ते में हो या सामान्य व्यक्ति हो।
इस दौरान विधायक के समर्थकों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए, जिससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। विधायक ने थाना इंचार्ज से यह भी कहा कि उच्च अधिकारियों को बताएं कि यहां कोई राजनीति नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि
आप हमसे परिचित नहीं हैं क्योंकि आप सिर्फ ऑफिस में नौकरी करते हैं। हमारा इतिहास बहुत गंदा है। पाक-साफ छवि के नहीं हैं।
थाने में जो एस आई हैं यह लोग सिर्फ कमाई का अड्डा बना कर रखे हैं।
विधायक ने घटना के संदर्भ में यह भी बताया कि चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक खाली जमीन है जहां शनिवार रात गोवंश काटे जाते हैं और रविवार को सप्लाई की जाती है। उन्होंने इसे सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी का मुद्दा बताया और कहा कि। यह केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, हर व्यक्ति को चेतना दिखानी होगी। गोवंश को कटने से रोकना हर नागरिक का कर्तव्य है।
प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया:-
घटना और विधायक के बयान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
स्थानीय प्रतिक्रिया:-
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंश हत्याकांड लंबे समय से चिंता का विषय है। कई ग्रामीणों ने बताया कि यह प्रक्रिया छुपकर और नियमित रूप से होती रही है, और अब इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है।