NGO प्रकोष्ठ भिलाई ने वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियां, कार्यक्रम के अंत में फल वितरण कर लिया आशीर्वाद
भिलाई। भाजपा भिलाई जिला NGO प्रकोष्ठ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आस्था वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला NGO प्रकोष्ठ भिलाई के संयोजक के. रुद्र मूर्ति के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनके बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में NGO प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविरल, जी राम, प्रदेश संयोजक बिजेन्द्र, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सूर्यकांत, पार्षद ईश्वरी नेताम, सह संयोजक ऋषभ बंछोर, मीडिया प्रभारी अंकिता तिवारी, कोषाध्यक्ष लॉरेंस, उमाशंकर, सुभाष चंद्र और लक्ष्मी जोशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आस्था वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष प्रकाश गेडाम सहित आश्रम के गणमान्य लोगों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान भाजपा NGO प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनके साथ खुशियां बांटीं।
कार्यक्रम के समापन पर आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। आयोजन में सेवा और सामाजिक सरोकार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाने का संदेश दिया गया।