डबरापारा ओवरब्रिज के पास ब्लेड से हमला: पुरानी रंजिश में दो युवक गिरफ़्तार: हथियार बरामद…

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 23 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे डबरापारा ओवरब्रिज के पास की है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जग्गा ढीमर (24 वर्ष) निवासी डबरापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूर्व दिवस हुए विवाद के कारण आरोपीगण ने उसे रास्ते में रोककर अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी ने धारदार ब्लेड से गला, बाएं कंधे और बाएं हाथ के अंगूठे पर वार किया, जबकि दूसरे ने हाथ-मुक्कों से हमला किया।

मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

प्रकरण में अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

तलाश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने घटना स्वीकार की। आरोपी दीपक भारती (19 वर्ष) के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड उसके कब्जे से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया

1. दीपक भारती (19 वर्ष) निवासी डबरा पारा, शिव मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे, पुरानी भिलाई।

2. पवन भारती (22 वर्ष) निवासी डबरा पारा, शिव मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे, पुरानी भिलाई को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूर्व दिवस हुए आपसी विवाद को लेकर रंजिश के चलते मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को कानून के माध्यम से सुलझाएं और असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *