बम धमकी से हड़कंप: राजनांदगांव कोर्ट परिसर खाली, EOD और पुलिस जांच में जुटी…

राजनांदगांव। जिले के जिला न्यायालय परिसर को एक बम धमकी भरा ई‑मेल मिला, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने न्यायालय को उड़ाने की चेतावनी दी। इस गंभीर सूचना के साथ ही पूरा न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और न्यायिक कार्य तुरंत रोक दिए गए।

धमकी भरे मेल में आरोप लगाया गया कि न्यायालय परिसर के अंदर बम/एक्सप्लोसिव रखे गए हैं और जल्द विस्फोट किया जाएगा। मेल मिलने के तुरंत बाद परिसर खाली कराया गया और वकीलों, कर्मचारियों तथा आम जनता को सुरक्षित बाहर ले जाया गया।

पुलिस महकमा एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते (EOD), के 9 डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा इकाइयों को मौके पर बुलाया है। पूरे परिसर की सघन तलाशी और जांच जारी है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा स्वयं घटना स्थल पर पहुंचीं और बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा समीक्षा की, सभी अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए कहा, तथा जांच को जल्दी से जल्दी आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

अब पुलिस साइबर सेल तथा अन्य जांच टीमों के साथ मिलकर धमकी ई‑मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

फिलहाल धमकी के बाद कोर्ट परिसर सील है और न्यायिक कार्य निश्चित समय तक स्थगित रखे गए हैं, जब तक पूरी सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *