बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा बना इंटरनेट सेंसेशन; सुनहरे बाल और चेहरे की बनावट देख लोगों ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम…

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा बना इंटरनेट सेंसेशन: सुनहरे बाल और चेहरे की बनावट देख लोगों ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम

ढाका। ढाका के पास नारायणगंज में एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। करीब 700 किलो वजनी इस भैंसे को लोगों ने उसकी शक्ल और हल्के सुनहरे बालों की वजह से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम दे दिया। बकरीद से पहले यह भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग फार्म पहुंच रहे हैं।

भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा के मुताबिक, यह नाम उनके छोटे भाई ने मजाक में रखा था, लेकिन देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भैंसे का हेयरस्टाइल और चेहरा काफी हद तक अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता दिखाई देता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एल्बिनो नस्ल का भैंसा बेहद दुर्लभ माना जाता है। दक्षिण एशिया में ऐसे जानवर बहुत कम देखने को मिलते हैं। इसी वजह से इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसी फार्म में एक दूसरे भैंसे का नाम इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि यह भैंसा ज्यादा आक्रामक स्वभाव का है, जबकि ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा काफी शांत माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *