रायपुर। पूज्य सिंधी पंचायत राधा स्वामी नगर में आज महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। राधा स्वामी नगर स्थित झूलेलाल मंदिर, जहां भगवान महादेव की मूर्ति भी स्थापित है, वहां हर साल की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की। वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मनोहर डेंगवानी, कन्हैया खेमानी, महेश डेंगवानी, हेमंत रजवानी, अनिल डेंगवानी, सुरेश माखीजा, विष्णु नागवानी, प्रकाश लुधानी, राजेश देवानी एवं मुखी चंदर देवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।