भिलाई। छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने निर्णायक मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को 18-7 के बड़े अंतर से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। टीम की मजबूत डिफेंस और तेज अटैक के चलते बेंगलुरु की टीम वापसी नहीं कर सकी।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई और खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की सराहना खेल प्रेमियों और अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
यह जीत राज्य के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।