पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि…

सीएम बोले-पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।सीएम ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला और प्रतिभा से पंडवानी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनका निधन राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *