आयुक्त ने उद्यान एवं पेवर ब्लाक का लिया जायजा…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत उद्यान एवं पेवर ब्लाक का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा किया गया। निगम आयुक्त एवं स्थानीय पार्षद शकुंतला साहू द्वारा वार्ड 53 सेक्टर 1 अंतर्गत पावर हाउस रेल्वे स्टेशन के सामने उद्यान का अवलोकन किया गया है। उद्यान के अंदर डोम शेड लगाने के संबंध में चर्चा किये हैं।

सड़क 3, 4, 5, 6 एवं 7 में रोड किनारे नागरिको की सुविधा हेतु नया पेवर ब्लाक लगाया गया है, जिसका अवलोकन किया गया है। सड़क 3 के समीपस्थ उद्यान का अवलोकन किये, उद्यान में आने वाले वरिष्ठ नागरिको एवं बच्चों की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था कराने कहा गया है। साथ ही उद्यान में पूर्व से स्थापित खेल सामग्री का संधारण कराने कहा गया है, जिससे बच्चो का मनोरंजन हो सके। उद्यान में साफ-सफाई एवं सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर करने कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, अशोक देवांगन, सुपरवाइजर श्याम ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *