निगम के कुर्की दल ने 1.38 लाख रूपये वसूले…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कुड़ी में निगम का कुर्की दल ने गुरूवार को जोन क्रमांक- 2 वैशाली नगर अंतर्गत 1,03,506.00 लाख एवं 5 क्षेत्र के बकायादारों से 23,137.00 तथा सड़क बाधा शुल्क 6,000.00 इस प्रकार कुल 1.38 लाख रूपये वसूल किये है।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र के बकायादारों से संपत्तिकर की लंबित राशि की वसूली हेतु कुर्की दल बकायादारों से डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। कुर्की दल द्वारा बकायादारों को समझाया जा रहा है कि मौके पर ही अपने भवन अथवा भूमि का बकाया संपत्तिकर की राशि भुगतान कर दें, अन्यथा संपत्ति कुर्की कर बकाया राशि वसूल किया जाएगा। कुर्की से बचने भूमि अथवा भवन स्वामी मौके पर ही राशि 1,38,643.00 रूपये जमा किये है।

नगर निगम भिलाई द्वारा नागरिको से अपील किया गया है कि अपने बकाया संपत्तिकर की राशि जल्द ही निगम कोष में जमा कर दें, अन्यथा की स्थिति में संपत्ति को कुर्की कर राशि वसूल किया जायेगा। जिसकी जवाबदारी भवन, भूमि स्वामी के स्वयं की होगी। कुर्की के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार एवं भूषण सागर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *