भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं की‌ ख़तरनाक‌ स्टंटबाजी: 15 कारें, तेज़ रफ़्तार और सेल्फी…

अंबिकापुर। अंबिकापुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के दौरान युवाओं ने 15 कारों के काफिले में खतरनाक स्टंट किए, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस हादसे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई वाहन जब्त कर लिए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को भूपेश बघेल सरगुजा पहुंचे, जहां गांधी चौक पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके काफिले के साथ 15 कारों में सवार युवा विंडो से लटककर सेल्फी लेते रहे, रील बनाते हुए हुड़दंग मचाया और तेज रफ्तार में स्टंट किए।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें युवा शोरशराबा करते दिखे। पुलिस कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद पुलिस सक्रिय हुई और 8 वाहनों को जब्त कर लिया, शेष की तलाश जारी है। स्टंट करने वालों के खिलाफ BNS व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। SSP राजेश अग्रवाल ने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही पर सख्ती बरती जाएगी।

भूपेश बघेल सरगांव नरेश विंदेश्वर शरण सिंहदेव के पैलेस रिसॉर्ट में श्रीमद्भभगवत कथा में शामिल होने आए थे।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। हाल ही में अंबिकापुर में स्टंटबाजी की अन्य घटनाओं (जैसे सरस्वती पूजा के दौरान) पर भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *