भिलाई के चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश- इलाके में सन्नाटा, हत्या की आशंका…

भिलाई । भिलाई में शुक्रवार सुबह चंद्रा- मौर्या अंडरब्रिज के पास एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां से गुजर रहे राहगीरों को जब एक बड़े बोरे से तेज दुर्गंध आने लगी, तो लोगों को कुछ असामान्य सा महसूस हुआ।

लोकल लोगों की नजर बोरे के बाहर लटकते हुए हाथ पर पड़ी, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। तुरंत ही उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरे को सावधानी से खोला। अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, लेकिन सटीक कारण केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके के लोगों से पूछताछ जारी है। महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

घटना की खबर कुछ ही मिनटों में फैल गई और इलाके में लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। सुबह-सुबह इतनी भयावह स्थिति ने नजदीकी निवासियों को हक्का-बक्का कर दिया। कई लोग पूछ रहे हैं -यह महिला कौन थी? और किसने ऐसा भयानक कृत्य किया? पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *