मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे देवेंद्र यादव: गुजरात चुनाव पर मंथन…

दिल्ली/भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज दिल्ली पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

बैठक में गुजरात चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि देवेंद्र यादव को गुजरात चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

इससे पहले भी कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें विभिन्न राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां दी थीं, जिन्हें उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया था।

बहरहाल अब देखना होगा कि पार्टी आगामी चुनाव में उन्हें कौन सी भूमिका सौंपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *