मास्क में दिखे देवेंद्र यादव, बोले – जंगल-पहाड़ से लेकर नवा रायपुर तक,भाजपा छत्तीसगढ़ को बेचने पर आमादा: उद्योगपतियों के हवाले हो रहा छत्तीसगढ़…

मास्क लगाकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हमला: “भाजपा छत्तीसगढ़ को उद्योगपतियों के हाथ बेचना चाहती है”

भिलाई। देवेंद्र यादव ने मास्क पहनकर एक वीडियो जारी करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को उद्योगपतियों के हाथों बेचने की तैयारी में है और प्रदेश की प्राकृतिक संपदा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार बस्तर और सरगुजा के जंगलों व पहाड़ों को अपने चहेते उद्योगपतियों को औने-पौने दामों में सौंप रही है। उनका आरोप है कि इससे प्रदेश के जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ेगा।

यादव ने आगे कहा कि “सरकार में बैठे मंत्रियों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। अब नवा रायपुर तक के पेड़ों को कटवाने की तैयारी की जा रही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में लोगों को मास्क पहनकर चलना पड़ेगा।”

अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा, “भगवान इस सरकार को सद्बुद्धि दे।” विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *