भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भिलाई के 33 मकान हीन परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो गया। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में आयोजित लॉटरी कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए।
लॉटरी कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, महापौर परिषद सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी एवं अधीक्षण अभियंता सह आवास नोडल अधिकारी अजीत तिग्गा उपस्थित रहे।
शहर में निवासरत ऐसे नागरिक जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है, उन्हें योजना के तहत न्यूनतम दर पर मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। पात्र आवेदकों द्वारा निगम की आवास शाखा में आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। सक्षम स्वीकृति मिलने के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास आबंटन किया गया।
लॉटरी के दौरान आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी. मोहन राव, नूतन साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सरकार की इस योजना से 33 परिवारों को स्थायी आशियाना मिला, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।