गोरखपुर। गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची सिद्धार्थनगर से अपनी दादी के मायके में दादी के भतीजी की शादी में शामिल होने गई थी, जहां से वह गायब हो गई।
शुक्रवार रात जयमाला के बाद साढ़े 11 बजे बच्ची लापता हो गई, परिजनों ने ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की तो गांव के ही आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के साथ जाते दिखी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर खेत या सुनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों की तहरीर पर रेप और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अशोक निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने पुष्टि की कि शनिवार तड़के 3 बजे 112 पर सूचना मिली थी, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है, बयान दर्ज नहीं हो सका।
पीड़िता सिद्धार्थनगर की रहने वाली है, दादी का मायका पीपीगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया गांव में है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है।