एक पल में स्वर्ग बना नरक: गोवा की आग ने सबको हिला दिया-राष्ट्रपति से राहुल गांधी तक सदमे में…

गोवा। गोवा के अरपोरा इलाके में वीकेंड पार्टी की मस्ती देखते ही देखते मातम में बदल गई। एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि अंदर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए। धुएँ और लपटों के बीच जान बचाने की जद्दोजहद में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने पुष्टि की कि अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में ज्यादातर क्लब के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर की किचन से फैलनी शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया। सीढ़ियों पर फंसे दो लोग बाहर निकलने की कोशिश में जलकर दम तोड़ बैठे।

चश्मदीद फातिमा शेख का दिल दहला देने वाला बयान फातिमा ने बताया कि जैसे ही आग लगी, अंदर भगदड़ मच गई, 100 से ज्यादा लोग डांस फ्लोर पर थे। धुआं दिखते ही सब नीचे भागे लेकिन गलती से किचन में जा फंसे। बाहर निकलने का रास्ता मिल ही नहीं रहा था। फातिमा बताती हैं कि किचन में पहले से मौजूद स्टाफ भी वहीं फंस गया। लोग चिल्ला रहे थे दरवाज़ा ढूंढ रहे थे पर कुछ समझ ही नहीं आ रहा था।

CM प्रमोद सावंत ने कहा -आज का दिन गोवा का सबसे दुखद दिन है, मुख्यमंत्री सावंत ने X पर पोस्ट कर हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, यह गोवा के लिए बेहद दर्दनाक घटना है उन्होंने घटना स्थल पर जाकर हालात का जायज़ा लिया तथा उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए। सीएम ने साफ कहा जांच से पता चलेगा कि फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों का पालन हुआ था या नहीं, जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा -‌ घटना बेहद दुखद कई अनमोल जानें गईं,
पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  लोकल एडमिनिस्ट्रेशन राहत और बचाव में जुटा है, उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के लिए प्रार्थना की है । राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर दुख जताया कहा कि यह घटना बेहद भयावह है।

टीमें मलबा हटाने में लगी हैं। आशंका है कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। क्लब प्रबंधन पर लापरवाही, फायर अलार्म और इमरजेंसी एग्ज़िट को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *