राहुल गांधी ने कहा जंगलों की कटाई और आदिवासी समुदायों पर खतरा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस परियोजना को “विकास के नाम पर छिपा हुआ विनाश” बताया।
अपने हालिया दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई होगी और यहां रहने वाले आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो सकता है। उनका दावा है कि यह परियोजना पर्यावरण और स्थानीय लोगों दोनों के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में प्रकृति और लोगों की अनदेखी की जा रही है, जबकि इसे विकास का नाम दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट एक बड़ा रणनीतिक और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान है, जिसमें पोर्ट, एयरपोर्ट, पावर प्लांट और टाउनशिप जैसे कई निर्माण शामिल हैं।
हालांकि, इस परियोजना को लेकर पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन को लेकर बहस लगातार जारी है।