ज्योतिष। आज का दिन कई राशियों के लिए बदलाव और राहत लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को करियर में नई दिशा मिलेगी, तो कुछ के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। जानिए सभी 12 राशियों का हाल –
♈ मेष
पुराने तनाव और मानसिक दबाव से राहत मिल सकती है। रुके काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार रहेगा।
♉ वृषभ
कामकाज में व्यस्तता रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
♊ मिथुन
करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।
♋ कर्क
नई इनकम सोर्स बनने के संकेत हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
♌ सिंह
कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
♍ कन्या
यात्रा के योग बन रहे हैं। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♎ तुला
नौकरी में ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन के योग हैं। करियर में बदलाव फायदेमंद रहेगा। धैर्य रखें।
♏ वृश्चिक
अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति संभल जाएगी।
♐ धनु
नए अवसर मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी।
♑ मकर
काम में मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन या सराहना मिल सकती है।
♒ कुंभ
रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
♓ मीन
भावनात्मक फैसले लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। दिन सामान्य रहेगा।