बलौदा बाजार। जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। किराए के मकान में अकेली रह रही 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मकान मालिक और उसके साथी ने मिलकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता शारीरिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी और नित्य क्रिया भी डायपर में ही करती थीवह पूरी तरह असहाय थी।
पीड़िता की रिश्तेदार/पड़ोसन के अनुसार, 6 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे वह बुजुर्ग महिला का हालचाल जानने उसके घर पहुंची थी। घर के अंदर एक युवक नशे की हालत में महिला के साथ गलत हरकत कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी घबरा गया और उसे दौड़ाकर मारने की कोशिश की।
किसी तरह वह बाहर निकली, जिसके बाद आरोपियों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। तब महिला ने पुलिस को और परिचितों को फोन कर बताया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और दरवाजा खुलवाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आसपास के घरों में कपड़े-बर्तन साफ करने का काम कर जीवनयापन करती थी। बीमारी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थी और उसका कोई परिवार नहीं था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने उसकी असहाय स्थिति का फायदा उठाया।
1. आरोपी मोहन दास पंजवानी (64) निवासी: डेयरी के पास, गैस गोदाम रोड, बलौदा बाजार (मकान मालिक)
2. आरोपी श्याम यादव (45) निवासी: नयापारा, बलौदा बाजार (मकान मालिक का साथी)
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान मालिक ने ही अपने साथी को बुलाया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल किया है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(k) और 332(b) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।