बीमार पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी: जगदलपुर में रिश्तों का दर्दनाक अंत…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक बेहद गंभीर और दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी बीमार पत्नी की सिर और गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूचना के बाद जब घटना स्थल पर पहुंची, तो वहाँ एक बुजुर्ग महिला मृत पाई गई थी, जिस पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान थे। साथ ही पत्नी के पास ही उसका पति वायर के फंदे से लटका हुआ मिला,।

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस का मानना है कि यह दोनों घटनाएं एक-साथ हुईं पहले हत्या और फिर आत्महत्या।

जानकारी के अनुसार महिला शारीरिक रूप से बीमार थी, और किसी पुरानी बीमारी से जूझ रही थी। किसी बात पर विवाद होने की वजह से आरोपी पति ने बार-बार हथियार से पत्नी पर हमला कर किया जिससे पत्नी की तुरंत मौत हो गई यह देखकर पति ने पानी गर्म करने वाले इमर्सन राड के वायर से खुद को फांसी लगा ली जिससे उसकी भी मौत हो गई, लेकिन पुलिस अभी इसकी गहन जांच कर रही है कि असल वजह क्या थी और क्या किसी तर्क-वितर्क के कारण यह सब हुआ।

पुलिस ने मौके पर सभी जरूरी कागज़ात और साक्ष्य इकट्ठा कर लिये हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल और सबूतों के आधार पर वह पूरी तरह से हत्याकांड के रूप में जांच कर रहे हैं, साथ ही आत्महत्या के कारणों की पड़ताल भी की जा रही है।

इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और दोनों परिवार सदमे में हैं। पड़ोसियों का कहना है कि घटना से पहले दोनों के बीच तनाव हुआ था, लेकिन किसी को यह मदद से पहले अंदाजा नहीं था कि चीज़ें इतनी भयावह रूप ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *