रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रही है। 23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभूतपूर्व सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। यह फैसला पिछले अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान हुई अव्यवस्था और बिना टिकट एंट्री की घटनाओं से सबक लेते हुए लिया गया है।
फर्स्ट इनिंग खत्म होते ही बंद हो जाएगी एंट्री:-
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) ने स्पष्ट कर दिया है कि-
पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा
लेट पहुंचने वाले दर्शकों को टिकट होने के बावजूद बाहर रोका जाएगा।
यह नियम जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत लागू होगा
संघ का कहना है कि इससे अवैध एंट्री, धक्का-मुक्की और स्टैंड ओवरफ्लो जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।
13 गेटों पर लगी लोहे की रेलिंग, कतारबद्ध होगी एंट्री
भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेडियम के सभी 13 एंट्री गेटों पर मजबूत लोहे की रेलिंग लगाई गई है,
इससे दर्शकों को कतार में खड़े होकर चरणबद्ध तरीके से प्रवेश करना होगा। सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।
350 बाउंसर्स + पुलिस बल तैनात:-
मैच के दौरान सुरक्षा के लिए-
करीब 350 प्रशिक्षित बाउंसर्स
छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान
निजी सुरक्षा एजेंसियां
स्टेडियम के भीतर और बाहर तैनात रहेंगी।
इनकी तैनाती-
एंट्री गेट
वीआईपी गैलरी
मीडिया बॉक्स
पार्किंग और बाहरी परिसर में की गई है।
पिछली अव्यवस्था बनी सख्ती की वजह:
दरअसल, दिसंबर 2025 में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दौरान-
बिना टिकट बड़ी संख्या में लोग घुस आए थे
कई स्टैंड क्षमता से ज्यादा भर गए,
पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी, इसी वजह से इस बार CSCS और जिला प्रशासन ने पहले से सख्त नियम लागू कर दिए हैं।
गेट खुलने-बंद होने का तय समय:
स्टेडियम के गेट मैच शुरू होने से कई घंटे पहले खोल दिए जाएंगे।
तय समय के बाद गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे।
अंदर जाने के बाद बाहर निकलने पर दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी।
ये सामान ले जाना रहेगा प्रतिबंधित:
सुरक्षा कारणों से-
पानी की बोतल।
पावर बैंक।
धारदार वस्तुएं।
बैग और ज्वलनशील सामग्री।
स्टेडियम के अंदर ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
मैच से जुड़ी ज़रूरी जानकारी-
स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
तारीख: 23 जनवरी 2026।
समय: शाम 7 बजे (डे-नाइट मैच)।
मुकाबला: भारत vs न्यूजीलैंड (T-20 इंटरनेशनल)।
दर्शकों से प्रशासन और क्रिकेट संघ ने अपील की है कि-
समय से पहले स्टेडियम पहुंचे।
वैध टिकट साथ रखें।
सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
नियमों का पालन करें।
ताकि मुकाबला सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बन सके।