भिलाई में बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, केबिन में भड़की आग: कुछ सेकंड दूर था बड़ा धमाका…

भिलाई में बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, आग लगने से हड़कंप – बड़ा हादसा टल गया

भिलाई-3। भिलाई में गुरुवार तड़के लगभग रात 2:20 बजे एक बारूद से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय हाइवे से सर्विस रोड पर उतर गया और सर्विस रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रक का ड्राइवर केबिन में आग लग गई, जिससे इलाके में भारी विस्फोट और बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं।

दुर्ग के अग्निशमन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर बिना देर किए आग पर काबू पाया। अधिकारीयों ने बताया कि बारूद में विस्फोट होने का जोखिम था, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया और बड़ी तबाही से बचा गया।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कोई मौत या गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लोग और अधिकारियों ने राहत की साँस ली है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थिति अभी नियंत्रण में है, और अधिकारियों द्वारा कारणों की जाँच की जा रही है कि ट्रक अचानक अनियंत्रित कैसे हुआ और हादसा कैसे टला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *