जौनपुर। जौनपुर के शाहगंज इलाके में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं। शुक्रवार रात बदमाशों ने बारात लेकर जा रही कार को ओवरटेक कर रोका और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।बता दें कि दूल्हा आज़ाद (22 वर्ष) अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर बीबीपुर गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया,
इसके बाद उन्होंने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दूल्हे को तीन गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, दूल्हे के पिता और एक अन्य रिश्तेदार भी गोली लगने से घायल हुए।वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर दी और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, एसपी जौनपुर ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।इस दर्दनाक घटना में शादी का माहौल मातम में बदल गया, ग्रामीणों में गुस्सा और दहशत फैल गई है लोग पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।यह घटना उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों की सबसे बड़ी आपराधिक वारदातों में गिनी जा रही है। पुलिस की जांच और गिरफ्तारी पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।