BRICS मंच से ईरान का अमेरिका पर हमला; कहा- भरोसा नहीं, युद्ध नहीं समाधान…

विदेश मंत्री अराघची बोले- गंभीरता दिखाए अमेरिका तभी आगे बढ़ेगी बातचीत

नई दिल्ली। BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान को अमेरिका पर कोई भरोसा नहीं है और मौजूदा हालात का सैन्य समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वॉशिंगटन गंभीरता से बातचीत करना चाहता है, तभी वार्ता आगे बढ़ सकती है।

नई दिल्ली में आयोजित BRICS बैठक के दौरान अराघची ने कहा कि अमेरिका की ओर से विरोधाभासी संकेत मिल रहे हैं, जिससे बातचीत प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार है, लेकिन दबाव और धमकी के बीच कोई समझौता संभव नहीं होगा।

ईरानी विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति कायम करने में भारत की बड़ी भूमिका की भी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

BRICS बैठक में ईरान ने अमेरिका और इजराइल की नीतियों की आलोचना करते हुए सदस्य देशों से एकजुट रुख अपनाने की अपील भी की। हालांकि पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मतभेदों के कारण बैठक में साझा बयान जारी नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *