लास्ट लोकेशन, फिर खामोशी: SBI मैनेजर ने सरयू में कूदकर दे दी जान…

अयोध्या। अयोध्या से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां SBI बैंक के मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। घटना से पहले उन्होंने पत्नी को अपनी आखिरी लोकेशन भेजी, जिसके बाद परिजन और पुलिस अलर्ट हो गए। बताया जा रहा है कि वह पीठ पर बैग लटकाए हुए ही नदी में कूद गए, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने भी देखा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति घाट पर पहुंचा और कुछ ही पलों में नदी में छलांग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने पीठ से बैग तक नहीं उतारा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फैसला अचानक लिया गया।
कूदने से पहले उन्होंने पत्नी को मोबाइल पर लोकेशन भेजी, जो बाद में जांच का अहम सुराग बनी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और जल पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन डेटा की जांच की जा रही है।

पत्नी को भेजी गई आखिरी लोकेशन के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल घाट पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसे अक्सर सर दर्द  रहता था जिसकी दवा लेने जा रहा हूं कह कर घर निकला था हालांकि अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद बैंक प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। कार्यस्थल से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

सरयू में SBI मैनेजर की छलांग की यह घटना मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन जैसे गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस खोज-बचाव अभियान और घटना के कारणों की जांच पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *