भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने संजय नगर तालाब के पास स्थित खेल मैदान को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रस्तावित व्यावसायिक नीलामी को तत्काल निरस्त करने के निर्देश विधायक ने दिए।
विधायक ने मैदान के कायाकल्प और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के लिए अति महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं दिया जाएगा।
रिकेश सेन ने स्पष्ट किया कि शहर का विकास ज़रूरी है, लेकिन खेल मैदानों की बलि चढ़ा कर नहीं। उनके इस निर्णय से स्थानीय खिलाड़ी और क्षेत्रवासी बेहद खुश हैं।
प्रमुख निर्णय:
प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश।
विधायक निधि/प्रशासनिक मद से मैदान के बाउंड्री वॉल और आधुनिक सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपये का निवेश।