PM बोले- ये कांग्रेस के कट्टर वोटर थे, हिमंता सरकार अब अवैध कब्जे हटाकर घुसपैठियों को खदेड़ रही।
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर सबसे बड़ा आरोप क्या लगाया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को जानबूझकर संरक्षण दिया और उन्हें असम में बसने दिया। उनके मुताबिक यह कोई प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि सोची-समझी वोट बैंक राजनीति थी।
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान घुसपैठियों ने सरकारी जमीन, जंगलों, चारागाह और स्थानीय लोगों की संपत्तियों पर अवैध कब्जा कराया गया। उन्होंने कहा कि इससे असम के मूल निवासियों को नुकसान पहुंचा और उनकी आजीविका प्रभावित हुई।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को पहचान दिलाई, संरक्षण दिया और वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इसी वजह से कांग्रेस ने कभी सख्त कार्रवाई नहीं की, क्योंकि ये लोग कांग्रेस के पक्के वोटर बन चुके थे।
मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि आज असम में अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं और घुसपैठियों को खदेड़ा जा रहा है।
उन्होंने इसे कांग्रेस की वर्षों पुरानी गलत नीतियों को साफ करने की कार्रवाई बताया। मोदी के अनुसार यह सिर्फ जमीन का सवाल नहीं, बल्कि असम की संस्कृति, पहचान, और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन सबको नजरअंदाज किया, जबकि भाजपा सरकार स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान कर रही है।
मोदी ने कहा कि अनियंत्रित घुसपैठ जनसांख्यिकी बदलती है, सामाजिक तनाव बढ़ाती है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनती है। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने इन खतरों को जानबूझकर नजरअंदाज किया।
मोदी ने स्पष्ट कहा कि देश वोट बैंक से नहीं, संविधान और नागरिकों के अधिकारों से चलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि अब घुसपैठ, अवैध कब्जा और तुष्टिकरण की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।