दो मासूमों की मां, प्रेम के जाल में फंसी: शराब पीते नाक से बहा खून: लीव इन में छुपी हत्या की कहानी…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के सेक्टर-2 स्ट्रीट 12 में 5 फरवरी 2026 की रात को एक विवाहित महिला राजिंदर कौर (उम्र 35 वर्ष) की संदिग्ध मौत ने इलाके सनसनी फैला दी। वह पति हरविंदर सिंह और दो नाबालिग बच्चों को छोड़कर लिव-इन पार्टनर राजा नाथ उर्फ नाग के साथ रह रही थी।

रात को राजिंदर और राजा नाथ शराब पी रहे थे, तभी राजिंदर की नाक से अचानक खून बहने लगा। हालत बिगड़ने पर राजा नाथ की मां ने उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना देरी से परिजनों को मिली, भांजी कृतिका ने बताया कि पार्टनर ने रातभर फोन नहीं उठाया।

परिजन हत्या का शक जता रहे हैं:

राजिंदर के शरीर पर चोट के निशान व नाखूनों के निशान पाए गए।लिव-इन पार्टनर से बार-बार विवाद होते थे, खासकर शराब को लेकर।पति हरविंदर सिंह (दुर्ग निवासी) ने कहा, “निष्पक्ष जांच हो, सच्चाई सामने आए।

भट्टी थाना पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया।टीआई प्रकाश कांत ने जांच शुरू की; रिपोर्ट से साफ होगा कि मौत प्राकृतिक थी या हत्या।फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं, लेकिन परिजनों की शिकायत पर गहन पूछताछ चल रही।

राजिंदर मूल रूप से पंजाब की रहने वाली थीं, शादी के बाद छत्तीसगढ़ आ बसीं। कुछ महीनों पहले पति-पत्नी में अनबन हुई तो राजा नाथ के साथ लिव-इन शुरू किया। इलाके में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो सामाजिक बहस छेड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *