नायब-तहसीलदार पर MP का धान खपाने का आरोप;रात 1 बजे धान की गाड़ी पकड़ी…

कवर्धा। जिले में नायब-तहसीलदार पर मध्यप्रदेश का धान छत्तीसगढ़ में खपाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने रात करीब 1 बजे एक संदिग्ध वाहन को रोक लिया ग्रामीणों का कहना है कि वाहन में रखे बोरों पर MP मार्किंग मिली।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी संरक्षण में धान की हेराफेरी चल रही थी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलबी की गई।

उधर नायब-तहसीलदार ने सभी आरोपों से इनकार किया है। अधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों ने सरकारी वाहन रोककर बाधा डाली, जो कानूनन गलत है। उन्होंने कहा- “मेरे काम में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ चोरी और रोक-टोक का केस दर्ज कराऊँगा।”

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब मामले की जांच की तैयारी में जुटा है, जबकि ग्रामीणों ने पारदर्शी जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *