ज़रूरत की ख़बर – सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली…

सेहत। न्यूट्रिशन का खजाना, वेट लॉस डाइट में फायदेमंद, कई बीमारियों से बचाव। जानिए मूंगफली खाने के फायदे, सही तरीका और किन लोगों को नहीं खानी चाहिए।

सर्दियों में शरीर को ज्यादा ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में मूंगफली एक सस्ता, आसानी से मिलने वाला और बेहद फायदेमंद सुपरफूड है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और कई जरूरी विटामिन-मिनरल्स पाए जाते हैं।

मूंगफली क्यों कहलाती है सुपरफूड?

मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व इसे सर्दियों के लिए आदर्श भोजन बनाते हैं।

मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व;

प्रोटीन
फाइबर
हेल्दी फैट (मोनो व पॉलीअनसैचुरेटेड)
विटामिन E
विटामिन B कॉम्प्लेक्स
मैग्नीशियम
फॉस्फोरस
आयरन
जिंक
एंटीऑक्सीडेंट (रेस्वेराट्रोल)

वेट लॉस डाइट में मूंगफली कैसे मदद करती है?

लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती।
मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है।
ओवरईटिंग से बचाती है।
प्रोटीन और फाइबर फैट बर्निंग में मदद करते हैं।

ध्यान रखें: सीमित मात्रा में खाना जरूरी है, वरना वजन बढ़ सकता है।

मूंगफली खाने के 10 बड़े फायदे:-

1️⃣ दिल को रखे स्वस्थ,
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटाती है,
हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम।
2️⃣ डायबिटीज में फायदेमंद,
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद,
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स।
3️⃣ इम्यूनिटी बढ़ाए,
सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव,
एंटीऑक्सीडेंट शरीर को मजबूत बनाते हैं।
4️⃣ दिमाग तेज करे।
याददाश्त बढ़ाने में मदद, तनाव और थकान कम।
5️⃣ हड्डियां मजबूत बनाए,
कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर।
6️⃣ एनीमिया से बचाव।
आयरन की अच्छी मात्रा,
7️⃣ त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
विटामिन E त्वचा को चमकदार बनाता है
बालों का झड़ना कम।
8️⃣ कब्ज में राहत,
फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है,
9️⃣ कैंसर से बचाव में सहायक,
एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं
🔟 शरीर को गर्म रखे।
सर्दियों में एनर्जी और गर्माहट देता है।

मूंगफली खाने का सही तरीका:-

उबली हुई मूंगफली,‌भुनी हुई मूंगफली (कम नमक के साथ)
मूंगफली की चटनी, सलाद या पोहा में मिलाकर, मूंगफली का मक्खन (घर का बना) मात्रा: दिन में एक मुट्ठी (25–30 ग्राम) पर्याप्त।

किन लोगों को मूंगफली नहीं खानी चाहिए?

मूंगफली से एलर्जी वाले लोग,
खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

पेट की समस्या वाले-गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग बढ़ सकती है

ज्यादा वजन वाले लोग-अधिक मात्रा वजन बढ़ा सकती है

लिवर या किडनी रोगी, डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, नमक वाली मूंगफली से बचें

मूंगफली खाने का सही समय:-

सुबह नाश्ते में, वर्कआउट से, पहले या बाद, शाम के हेल्दी स्नैक के रूप में।

एक्सपर्ट की सलाह:-

मूंगफली बेहद फायदेमंद है, लेकिन संतुलित मात्रा में ही सेवन करें। ज्यादा खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *