लोक भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, कहा- राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
रायपुर। प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को लोक भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।