हरियाणा। हरियाणा के पानीपत और सोनीपत में पिछले कुछ महीनों से बच्चों की रहस्यमयी मौतों ने लोगों में दहशत फैला रखी थी। पानी में डूबकर हुई इन मौतों ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया था। आखिरकार लगातार निगरानी, सीसीटीवी और लोगों के बयान के आधार पर पुलिस एक ऐसे राज़ तक पहुँची जिसने पूरे इलाके को हिला दिया।
पानीपत की रहने वाली 32 वर्षीय पूनम, जो पढ़ी-लिखी और सामान्य दिखने वाली महिला थी, उसे पुलिस ने चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। लेकिन इस केस का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यह है कि पूनम लंबे समय से तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त थी और खुद को एक मृत युवक की आत्मा बताकर बात करती थी।
पड़ोसियों और जानकारों ने बताया कि पूनम का व्यवहार पिछले कुछ महीनों से लगातार अजीब होता जा रहा था। वह बच्चों से घुलना-मिलना जानती थी, इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार सभी बच्चे संदिग्ध हालात में पानी में डूबे मिले,
घटनाओं की जगहें अलग थीं, लेकिन तरीका बिल्कुल एक जैसा था।
इन समानताओं ने पुलिस को संदेह में डाल दिया, और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ी।
जांच में पता चला कि पूनम एक तांत्रिक के संपर्क में थी और धीरे-धीरे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी। वह कहती थी कि एक युवक की आत्मा उसके अंदर रहती है, वही उससे बच्चों को बलि देने को कहती है, और पानी में डुबोने से आत्मा शांत होती है। यह बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने ऐसे खोला राज़ घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, बच्चों के साथ अंतिम बार देखी गई महिला की तस्वीरें साफ हुईं। स्थानीय लोगों ने पूनम की पहचान की, पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी उगल दी।
पुलिस अब यह भी जांच रही है कि कहीं इन वारदातों में कोई और व्यक्ति या तांत्रिक शामिल तो नहीं। मासूम बच्चों की निर्मम हत्या ने पूरे पानीपत-सोनीपत क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोगों का कहना है कि पूनम बाहर से बिल्कुल सामान्य लगती थी, किसी को यह अंदाजा तक नहीं था कि वह ऐसी वारदातें कर सकती है। आरोपी पूनम को रिमांड पर लिया गया है, मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी कराई जा रही है तांत्रिक नेटवर्क और उसके संपर्कों की पड़ताल जारी। पुलिस आने वाले दिनों में पूरी चार्जशीट पेश करेगी।