दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित लगभग 2,70,500 रुपये की सामग्री जप्त की गई है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दिनांक 22.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर, तकिया पारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।
मौके पर एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था और मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष) निवासी – असरफ नगर, तकियापारा, दुर्ग और संतोष कुमार गोंड़ (38 वर्ष) निवासी – रूआबांधा कुंदरा पारा वार्ड नं. 04, भिलाई नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों ने संगठित रूप से मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।
वहीं फरार आरोपी शाहिल उर्फ सोनू (31 वर्ष) निवासी – असरफ नगर, तकिया पारा, दुर्ग की तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत जुर्म दर्ज किया है और धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों से 1 लैपटॉप, 1 एलईडी टीवी, 4 मोबाइल फोन, 1 डीवीआर, 4 मोबाइल चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स और वाई-फाई राउटर, नगदी 5,000 रुपये, 1 रजिस्टर (लेखा-जोखा दर्ज) के साथ 1 डॉट पेन जप्त किया है।
जिसकी क़ीमत लगभग 2,70,500 रुपये है।
कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में शामिल न हों। ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।